बिहार

पावर सब स्टेशन निर्माण से ठप हुई जल निकासी, संपतचक के वार्ड 24 में घरों में घुसा नाले का पानी…

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक नगर परिषद के वार्ड नंबर 24 में निर्माणाधीन विद्युत पावर सब स्टेशन के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नाले का पानी वार्ड के अंदर घरों में घुस गया है और लगभग 500 से अधिक घर इसकी चपेट में आ गए हैं। स्थिति यह है कि आसपास के वार्डों का गंदा पानी भी बहकर वार्ड 24 के मानपुर इलाके में जमा हो रहा है। जल निकासी बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements
Ad 1

घरों में पानी भरने से रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। इस गंभीर समस्या को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विरोध जताया। सुबह के वक्त प्राथमिक स्कूल परिसर में बैठक कर लोगों ने अंचलाधिकारी और पटना जिलाधिकारी से अविलंब हस्तक्षेप की मांग की। लोगों ने मांग की कि पावर सब स्टेशन निर्माण के कारण बंद किए गए जल निकासी के रास्ते को तत्काल खोला जाए। अस्थायी राहत के लिए मशीनों के माध्यम से जमा पानी की निकासी कराई जाए। स्थायी समाधान के लिए पुराने नाले की खुदाई कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। साथ ही भूगर्भ नाले का निर्माण कर उसे लिंक रोड से जोड़ा जाए, ताकि भविष्य में जलजमाव की समस्या न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। प्रशासन से उम्मीद जताई गई है कि जनहित को देखते हुए इस समस्या का शीघ्र और स्थायी समाधान किया जाएगा।

Related posts

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

शेखपुरा डीएम-एसपी ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, ‘सबका सम्मान लापरवाही पर होगी कार्रवाई

error: