बिहार

पुलिस ने नाले के पास से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत नालापर के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो व्यक्तियों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामदेव और सागर, निवासी खाजेकला थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। दोनों के पास से कुल 35 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

चौक थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related posts

अटल कैंटीन केवल भोजन की व्यवस्था बल्कि जरूरतमंदों के सेवा : हिनू महाजन

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव जय बहादुर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

कौमुदी महोत्सव पटना साहिब का सांस्कृतिक विरासत