बिहार

ट्रेनी एसआई 7 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने शुक्रवार को पटना में बड़ी कार्रवाई की है। बहादुरपुर थाने में पदस्थापित ट्रेनी पुलिस अवर निरीक्षक (Sub-Inspector) अजय कुमार को ₹7,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

विशेष निगरानी इकाई को विक्रम ज्योति नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप था कि ट्रेनी एसआई अजय कुमार प्राथमिकी (FIR) से उसका नाम हटाने के एवज में ₹7,000 की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की सत्यापन के बाद निगरानी इकाई ने एक विशेष धावा दल का गठन किया। शुक्रवार को जैसे ही अजय कुमार शिकायतकर्ता से घूस की रकम ले रहे थे, टीम ने मौके पर ही उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार ट्रेनी एसआई से पूछताछ की जा रही है। निगरानी विभाग ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पिटाई के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार

खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

error: