बिहार

मानदेय वृद्धि की मांग पर डटे पार्षद, मंत्री ने कैबिनेट में मुद्दा रखने का दिया भरोसा

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार प्रदेश पार्षद महासंघ के बैनर तले सोमवार को प्रदेशभर के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के हजारों पार्षद राजधानी पटना की सड़कों पर उतर आए. पार्षदों ने मानदेय वृद्धि और अधिकारों से जुड़ी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

आक्रोशित पार्षदों ने जेडीयू और बीजेपी कार्यालय के बाहर आवाज बुलंद की. इसके बाद महासंघ का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा से मुलाकात करने पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल में अररिया नगर परिषद की पार्षद नीतू कुमारी, पार्षद पति ओमप्रकाश सोनू, प्रदेश संयोजक सुनील कुमार यादव समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Advertisements
Ad 1

पार्षदों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं. मंत्री जीवेश मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि मंगलवार को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे को विचार के लिए रखा जाएगा। पार्षद महासंघ का कहना है कि मानदेय वृद्धि उनकी सबसे प्रमुख मांग है और जब तक ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Related posts

जहानाबाद एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बिहार में गन्ने की खेती का नया ट्रेंड: गैर-चीनी मिल क्षेत्रों के 7000 किसानों ने कराया रिकॉर्ड पंजीकरण

बिहार सीएम और राज्यपाल ने दानवीर भामाशाह को जयंती पर किए नमन व पुष्पांजलि

error: