बिहार

पूर्व मंत्री श्याम रजक की धर्मपत्नी अलका रजक के निधन पर विधायक गोपाल रविदास ने व्यक्त की संवेदना

फुलवारीशरीफ, अजित। पूर्व मंत्री श्याम रजक की धर्मपत्नी पटना हाई कोर्ट एवं सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता अलका रजक, का असामयिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है.स्थानीय विधायक एवं भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य गोपाल रविदास ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

उन्होंने कहा कि अलका रजक का निधन समाज और न्यायिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है.विधायक गोपाल रविदास ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। वहीं शहीद भगत सिंह मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया है. उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति एवं पीड़ित परिवार के प्रति संयम धैर्य धारण करने एवं दुख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने की प्रार्थना ईश्वर शक्ति है।

Related posts

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम पर पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मियों का उन्मुखीकरण

पुलिस दीदी के साथ मारपीट, घटना CCTV में कैद, आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

बुनियाद केंद्र में वृद्धजन दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने वृद्धजनों को किया सम्मानित

error: