बिहार

पारस एचएमआरआई में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 545 मरीजों ने लिया लाभ

फुलवारीशरीफ, अजित। पारस एचएमआरआई अस्पताल में रविवार को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 545 मरीजों ने आधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों से परामर्श का लाभ उठाया. शिविर में बीपी, ब्लड शुगर, स्पाइरोमेट्री, बीएमडी, आई स्कैनिंग, डेंटल स्क्रीनिंग समेत विभिन्न जांचें और परामर्श सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं. रेडियोलॉजी और लैब सेवाओं पर 50% तक की छूट दी गई।

Advertisements
Ad 1

डॉ. मसीउल्लाह, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. जमशेद अनवर, डॉ. जावेद अनवर, डॉ. मोशर्रत शाहीन, डॉ. कुमार अभिषेक सहित 13 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को परामर्श दिया। पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि आमजन से संबंध मजबूत बनाने और सेवा भावना को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

error: