बिहार

इमारत-ए-शरिया की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस, आगामी आंदोलन को लेकर की गई अहम घोषणा

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल के मुसलमानों की सबसे बड़ी प्रतिनिधि संस्था इमारत-ए-शरिया के तत्वावधान में रविवार को फुलवारी शरीफ स्थित अल-महद भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इमारत-ए-शरिया के नाज़िम मौलाना सईदुर्रहमान कासमी ने कहा कि निकट भविष्य में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में बिहार, झारखंड और ओडिशा के मुसलमानों के साथ-साथ हिंदू, सिख, ईसाई, जैन व अन्य धर्मों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनविरोधी एवं अमेरिका-परस्त नीतियों, तथा एनडीए के उन घटक दलों का विरोध करना है जिन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक में केंद्र सरकार का समर्थन किया।

मौलाना कासमी ने यह भी स्पष्ट किया कि इमारत-ए-शरिया के नाम, बैनर, पदों, दस्तावेज़ों व अन्य संसाधनों का दुरुपयोग कर जनता को भ्रमित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग समानांतर इमारत-ए-शरिया चलाने का दावा कर रहे हैं, जो न सिर्फ संगठन की छवि को धूमिल करता है बल्कि समुदाय को गुमराह करने का प्रयास भी है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अमीर-ए-शरिया हज़रत मौलाना वली अहमद अली फैसल रहमानी विधिवत निर्वाचित होकर इस पद पर बने हुए हैं. आज आयोजित अरबाबे हल-ओ-अकद की बैठक में उन्हें एक बार फिर सर्वसम्मति से समर्थन दिया गया। इमारत-ए-शरिया की इस बैठक में बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल से आए सैकड़ों प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जो व्यक्ति संगठन के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि एनडीए या उसके किसी घटक दल से इमारत-ए-शरिया का कोई संबंध नहीं है और अब उसके लिए दरवाज़े पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं।

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

error: