बिहार

चिराग पासवान को ‘मोदी का हनुमान’ बताकर एलजेपी (रामविलास) के प्रवक्ता ने मुकेश साहनी पर बोला हमला

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी द्वारा चिराग पासवान पर दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुकेश साहनी का यह कहना कि “चिराग पासवान नरेंद्र मोदी की गोद में बैठकर राजनीति करते हैं” न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह उनकी निराशा का भी प्रतीक है।

डॉ. भट्ट ने कहा कि “चिराग पासवान जिस किसी के साथ होते हैं, पूरी वफादारी और निष्ठा के साथ रहते हैं। उन्होंने स्वयं को मोदी जी का हनुमान कहा है, तो मोदी की अयोध्या को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि चिराग पासवान ने हमेशा विपक्ष और विरोधियों को करारा जवाब दिया है, जब भी जरूरत पड़ी है।

Advertisements
Ad 1

एलजेपी प्रवक्ता ने मुकेश साहनी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि कौन-सी ऐसी मजबूरी है, जो उन्हें पीठ में छुरा खाने के बावजूद उन्हीं लोगों के साथ खड़े रहने को विवश करती है। यदि वे इसका जवाब नहीं देते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि अब वे तेजस्वी यादव के साथ बदले की राजनीति में खड़े हैं। डॉ. भट्ट के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। अब निगाहें मुकेश साहनी की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

Related posts

पटना सिटी से पोक्सो का आरोपी गिरफ्तार!

बिहपुर में रिवर क्रूज़ और नौवहन प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्ताव

जल निकासी हेतु प्रथम संप हाउस का सफल परिक्षण , जलजमाव से मिलेगी बड़ी राहत : विधायक रत्नेश कुशवाहा

error: