बिहार

मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुये जे०पी० गंगा पथ पहुँचे और कंगन घाट तक गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जे०पी० गंगा पथ के कंगन घाट, काली घाट, गांधी घाट एवं कृष्णा घाट पर रूककर गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अशोक राजपथ को जे०पी० गंगा पथ से मिलानेवाले कृष्णा घाट पर निर्माणाधीन पहुँच पथ की भी मुख्यमंत्री ने जानकारी ली और तेजी से निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Advertisements
Ad 1

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुये पूरी तरह अलर्ट रहें और सारी तैयारी पूर्ण रखें।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त-सह-जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

एम्स पटना में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया अंधत्व से बचाव का संदेश

सबडर्मल इम्प्लांट पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, डॉक्टरों को कराया गया प्रैक्टिकल अभ्यास

सास की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में बहू की तलाश, इलाज के दौरान अस्पताल में सास की मौत!

error: