बिहार

पटना में स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ बिहार का चुनाव संपन्न

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। रविवार को स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ बिहार के कार्यकारी निकाय का चुनाव पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर डॉ. गौतम कुमार पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मो० मुदस्सिर सिद्दीकी और अमन कुमार का निर्वाचन हुआ। सचिव रजनीश कुमार सिंह को बनाया गया। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए रचना सिंह और सत्येंद्र कुमार सिंह का निर्वाचन हुआ।

2024-28 की अवधि के लिए सभी को निर्वाचित किए गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव प्रमाण पत्र और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चुनाव प्रक्रिया के पर्यवेक्षक, अनिल कुमार गौड़, बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के कुमार विजय और एडवोकेट अरविंद कुमार मौजूद थे।

Related posts

लावारिस बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, मदर टेरेसा सेवाकेंद्र में रखकर की जा रही देखभाल पहचान की अपील

सूचना विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल! डीएम के हाथों पत्रकारों को बांटी गई?

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी