बिहार

घूरना अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र बदहाल

अररिया, रंजीत ठाकुर  नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र घूरना बदहाल स्थिति में है। स्थानीय ग्रामीणों व मरीजों ने आरोप लगाते हुए कहा इलाज के नाम पर अवैध वसूली किया जा रहा है। समय पर नहीं आते-जाते है डॉक्टर और एएन एम। ग्रामीणों ने बताया,अस्पताल कर्मी, पुर्जा कटाने में 10 रुपये , सुई लेने में 20 से 30 रुपये एवं स्लाइन लगाने में 200 से 300 रुपये की मांग करते है। रुपए नहीं देने पर इलाज में कोताही किया जाता है। आज बुधवार को समाचार संकलन के दौरान संवाददाता 12:15 बजे अस्पताल परिसर में पहुंचा तो देखा कि सुरक्षा गार्ड मौजूद थे,डॉक्टर, एएनएम, जी एनएम अनुपस्थित थे।कई मरीज अपने इलाज के लिए इंतजार में बैठे थे। वहाँ उपस्थित मरीजों एवं ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।

सुरक्षा गार्ड से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहब सुबह 10:00 बजे आए थे और 12:00 बजे चले गए। एएनएम भी चली गई । मरीजों ने बताया , एक घंटा से हम यहाँ बैठे हुए है, डॉक्टर साहेब नहीं है। उन्होंने खुलासा किया कि बिना रुपया दिए मरीजों का इलाज नहीं किया जाता है। जबकि स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर उषा मोहन,एवं एक एएनएम एक जीएनएम कार्यरत है।वहीं संवाददाता को देख आसपास के ग्रामीणों में मोहम्मद सलमान, अफरोज, अब्दुल माजिद, मोहम्मद अजहरूद्दीन, नसमून, एवं रूबदा खातून ,जयबा,सैरुल आदि ने कहा अस्पताल में लूट मचा है, समय पर नहीं आते है डॉक्टर और कर्मी। इलाज के नाम पर वसूले जाते है अवैध राशि।

Advertisements
Ad 1

क्या कहते हैं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी नरपतगंज, ओमप्रकाश मंडल:-

इस बाबत प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी श्री मंडल ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच करवाते है, कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: