बिहार

तेजस्वी यादव ने अग्नि पीड़ितों से मुलाकात कर उनके प्रति हमदर्दी का इजहार किया

पटना। वैशाली जिला के जंदाहा अंतर्गत दुलौर गांव के अग्नि पीड़ित परिवार से मिलने तथा उनके प्रति हमदर्दी का इजहार करने के लिए आज नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अग्नि पीड़ित गांव के लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर भीआईपी पार्टी के सुप्रीमो पुर्व मंत्री श्री मुकेश साहनी, श्री शिवचंद्र राम, श्री आलोक कुमार मेहता, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार साहनी सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे। राजद के प्रदेश प्रवक्ता  एजाज अहमद ने बताया कि गत दिनों जंदाहा अंतर्गत दुलौर गांव आग के चपेट में आ गया था और  यहां काफी क्षति हुआ था। इस हृदय विधायक घटना की जैसे ही सूचना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जी को मिली वह आज गांव के पीड़ित परिवार से मिलने और गांव के सभी लोगों  से मिल कर सांत्वना देने के लिए पहुंचे । जहां हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी व्यथा नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखी।

ज्ञातवय हो कि दुलौर गांव राजद अति प्रकोष्ठ के  प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार साहनी जी का गांव है ,जहां अति पिछड़ा ,पिछड़ा और दलित समाज के के लोग निवास करते हैं। इस अग्निकांड में बड़ी संख्या मवेशियों की मौत हो गई और लोगों को रहने के लिए जो आशियाना था वह भी उजड़ गया करीब 2 किलोमीटर तक आज की लपटो ने लोगों को चपेट में ले लिया।

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा