बिहार

मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर अभियान

पटना, (न्यूज क्राइम 24) जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पटना शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के आलोक में ज़िला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अभियान अंतर्गत आज विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

बाढ़-अथमलगोला एवं विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा सहायिकाओं द्वारा विविध प्रकार की गतिविधियों यथा रंगोली, मेंहदी, संगोष्ठी, रैली, स्लोगन इत्यादि से प्रेरित किया जा रहा है। डीएम द्वारा सभी पदाधिकारियों को दिया गया निदेश। निर्वाचन प्रक्रिया फ्रेंड्ली एवं उत्सवी माहौल में संपन्न कराया जाएगा, हरेक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें: जिलाधिकारी ने किया सभी निर्वाचकों से आह्वान”

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: