बिहार

कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ प्री दीपावली मीट

फुलवारी शरीफ, अजीत। गुरूवार को महावीर कैंसर संस्थान में प्री दीपावली मीट के अवसर पर कैंसर पीड़ित बच्चों द्वारा मनोरंजन का कार्यक्रम किया गया.लायन्स क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा आस्था की तरफ से बच्चों को पुरस्कृत किया गया.उसके अध्यक्ष डा० समरेन्द्र प्रताप सिंह एवं लायन्स क्लब के कई सदस्य एवं सदस्या उपस्थित थीं .

संस्थान के निदेशक (प्रशासन) डा० विश्वजीत सन्याल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों का हौसला बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

संस्थान की निदेशक (चिकित्सा) डा० मनीषा सिंह ने इलाज करा रहे बच्चों के बारे में प्रकाश डाली.उन्होंने कहा कि कैंसर के इलाजग्रस्त बच्चे का इलाज के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक उत्साह बनाये रखने का हमारा यह प्रयास उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है. इससे कैंसर से जूझते बच्चों का थोड़ा दर्द बांटना और उनके परिवारजनों को खुशी के क्षण साझा करना भी हमारा उद्देश्य है.

Advertisements
Ad 1

संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा० एल० बी० सिंह ने कहा कि संस्थान के बच्चे कैंसर से ग्रसित हैं.स्वस्थ बच्चे बाहर में स्कूल-कॉलेज जा रहे हैं परन्तु यहां के बच्चे कीमोथेरेपी से इलाज करवा रहे हैं. इसीलिए दीपावली इनके लिए काफी महत्वपूर्ण है. दीपावली तो एक दिन होता है लेकिन इन बच्चों का जीवन हमेशा प्रकाशित रहे ऐसी हमारी कामना है.महावीर कैंसर संस्थान में हमलोग बच्चों का मुफ्त इलाज करते हैं. पेडियाट्रीक अस्पताल जल्द ही निर्माण होने की संभावना है.

इस मौके पर महावीर कैंसर संस्थान के रेडियोथेरेपी विभाग की प्रमुख डा० विनीता त्रिवेदी, सीनियर कन्सल्टेंट डा० ऋचा चौहान के साथ-साथ कई वरीय चिकित्सक उपस्थित थे.

संस्थान की आहार रोग विशेषज्ञ हिना आरा ने मंच का संचालन किया.

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

error: