बिहार

वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत में 20 साल बाद इंग्लैंड को हराया

पटना, अजीत। अनिश्चितताओं का खेल रोमांच से भरा क्रिकेट का महाकुंभ वर्ल्ड कप 2023 में भारत में अपने लगातार छठा मुकाबला 100 रन से जीता .इतना ही नहीं इस जीत के साथ ही भारत ने 20 साल का इंग्लैंड से जीत का सुखा भी मिटाया. 20 साल बाद भारत ने वर्ल्ड कप के मुकाबले में इंग्लैंड को बड़े रन के अंतर से हराया है. इससे पहले वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 2013 में 83 रन से हराया था.

रविवार को हुए मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया टॉस हार गई। इंग्लैंड ने भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। नतीजे इंग्लैंड की उम्मीदों के अनुसार ही रहे और भारतीय टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन ही बना सकी। लेकिन 230 रनों के छोटे टारगेट को चेज करने उतरी इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisements
Ad 1

वर्ल्ड कप 2023 में 20 साल बाद भारतीय टीम ने वो कारनामा कर दिखाया, जिसका इंतजार दो दशकों से था। रविवार को वर्ल्ड कप के मुकाबले में जब भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ाई और काफी कम स्कोर पर भारत के लगातार विकेट गिरने लगे तो भारत के खेमे में मायूसी छा गई ,लेकिन जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को नतमस्तक करते हुए भारत को लगातार छठा मुकाबला में जीत दिलाया है वह ऐतिहासिक हो गई.

बहरहाल आज भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को हरा दिया है। इससे पहले 2003 में यह कारनामा भारतीय टीम ने किया था। इस बार रोहित शर्मा की टीम ने लो स्कोरिंग मैच में इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया है। 2003 में डरबन के मैदान पर भारतीय टीम 82 रन से जीती थी। वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने अब तक छह में से सभी छह मुकाबले जीते हैं। वर्ल्ड कप के लगातार छठे मुकाबले में जीत से भारत के लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है .जैसे ही इंग्लैंड की आखिरी विकेट गिरी पूरे भारत में क्रिकेट प्रेमी झूम उठे और हर तरफ भारत का डंका बजाने लगा.

Related posts

बिहार : PDS दुकानों पर चलेगा सघन जांच अभियान, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई : सचिव दीपक आनंद

बिहार : 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, हर जुलाई में निकलेगा विज्ञापन : सीएम सम्राट चौधरी

स्मार्ट बॉर्डर परियोजना से भारत की सीमाएं होंगी अभेद्य : गृह मंत्री अमित शाह

error: