ताजा खबरें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पहुंचे पटना एम्स

फुलवारी शरीफ,अजीत यादव। पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स) में रविवार की शाम अचानक मुख्यमंत्री पूरे काफिले के साथ पहुंचे . मुख्यमंत्री का काफिला पटना एम्स के इमरजेंसी के पास रुका . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे इमरजेंसी में प्रवेश कर गए जहां उनका रुटीन चेकअप किया गया . बताया जाता है कि मुख्यमंत्री श्री कुमार का ईएमआरआई जांच भी हुआ है .

फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष शफिर आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार कि शाम सवा सात बजे पटना एम्स पहुंचे और कुछ जांच वगैरह रुटीन चेकअप कराने के बाद करीब आठ बजे उनका काफिला यहां से पटना के लिए रवाना हो गया.

वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अचानक एम्स में देख मरीज के परिजनों और कर्मचारी की भीड़ पटना एम्स के इमरजेंसी के पास जमा हो गया. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एम्स में अपनी रूटीन चेकअप कराने के बाद बाहर निकलते ही वहां मौजूद लोगों का अभिवादन हाथ जोड़ कर किया और फिर अपने वाहन में सवार होकर पटना के लिए निकल गये .

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

शहीद होने के बाद भी उनकी आत्मा सिक्किम में भारत-चीन बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रही है : बाबा हरभजन सिंह जी

मछुआरों ने हिम्मत की ऐसी मिसाल पेश की, जिससे नन्हे हाथी की जान बचाई गई