बिहार

न्यूज़ क्राइम 24 के पत्रकार की मोटरसाइकिल चोरी

पटनासिटी, न्यूज क्राइम 24। वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर घर के बाहर रखे दो पहिया वाहन को चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत वाहन मालिक पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र निवासी रॉबीन राज ने चौक थाना में की हैं। युवा पत्रकार और न्यूज़ क्राइम 24 के न्यूज़ एडिटर रॉबीन राज ने बताया की शनिवार की रात मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक BR01EY-9892 अपने घर के बाहर खड़ी की थी ज़ब रविवार की सुबह उठकर बाहर देखा तो गाड़ी नहीं थी।

आसपास तलाशने पर भी जब बाइक का पता नहीं चला तो चौक थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज की हैं। नागरिकों का कहना है कि पिछले कई महीनों से दो पहिया वाहन चोर सक्रिय हैं। इसके चलते आए दिन वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। जिसके आधार पर चोरों की पहचान हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गईं हैं।

Related posts

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

गन्ना किसानों के KCC संबंधी मामलों के समाधान के लिए बिहार सरकार की पहल : किसानों के हित में केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह

error: