बिहार

लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने धनतेरस व दीपावली की दी शुभकामनाएं

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर देशवासियों और राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शुभकामना देने वालों में सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव एवं अली अशरफ फातमी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव एवं सैयद फैसल अली, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

इसके अलावा अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, मो. इसराइल मंसूरी, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मो. सोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, डॉ. उर्मिला ठाकुर और ब्रजकिशोर यादव ने भी शुभकामनाएं दीं। राजद नेताओं ने अपने संदेश में कामना की कि भगवान धन्वंतरि सभी को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा मां लक्ष्मी और कुबेर महाराज की कृपा से हर परिवार में सुख, समृद्धि और बरकत बनी रहे।

Related posts

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित

दो बाइक पर लदी 42 लीटर नेपाली शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार!

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक