बिहार

BJP नेता विजय सिंह की मौत का पोस्टरमार्टम रिपोर्ट आया सामने

पटना(न्यूज क्राइम 24): बीजेपी के जहानाबाद से महामंत्री विजय सिंह की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने। जिसमे यह पता चला कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। इस बीच विजय सिन्हा ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. विजय सिन्हा ने कहा कि लाठीचार्ज से हमारे नेता की मौत हुई है।

बताते चले की बीते 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिहार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन मार्च निकाला गया था. पटना के गांधी मैदान से बिहार विधानसभा के लिए पुलिस के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं को पटना के डाकबंगला चौराहे पर रोक दिया गया और उन्हें हटाने के लिए पुलिस बल ने का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज भी किया. इस दौरान कई कार्यकर्ता और नेता घायल हुए. तभी बीजेपी के जहानाबाद से महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई थी. लगातार बीजेपी का आरोप नीतीश सरकार पर लगा ही रही है, लेकिन इस बीच गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया जिसमे यह पता चला कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

वहीं पोस्टरमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने जोरदार पलटवार किया है और कहा कि लाठीचार्ज से हमारे नेता की मौत हुई है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. इसकी जांच सिटिंग जज से होनी चाहिए नहीं तो हम सत्ता में आएंगे तो इसकी जांच जरूर करवाएंगे और जो नीतीश कुमार ने पाप किया है उसको ऐसे जाने नहीं देंगे. क्योंकि इनके अधिकारी नीतीश सरकार के इशारों पर काम करते हैं।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: