बिहार

बारिश से जलमग्न हुआ शहर, खुली निगम की पोल

भागलपुर(बालमुकुंद): अगर स्मार्ट सिटी भागलपुर शहर में हल्की बारिश भी हो गई तो पूरे शहर की सड़कों पर भयानक जलजमाव हो जाता है, ऐसा ही कुछ नजारा आज भी देखने को मिला जहां शहर के अलावे कॉलोनियों से लेकर मुख्य मार्ग तक हुए जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं जलभराव ने भागलपुर नगर निगम के सभी दावों की पोल खोल दी, आज हल्की बारिश के बाद पूरा शहर जलमग्न हो गया, शहरी क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के तहत कई कार्य हो रहे हैं लेकिन जल निकासी का अभी तक कोई निदान नहीं निकल पाया है, जिसके चलते थोड़ी सी भी बारिश होती है और पूरा शहर जलमग्न हो जाता है

Advertisements
Ad 1

भागलपुर की कई सड़कों पर 3 फीट से ज्यादा पानी के बहाव देखने को मिले जहां आवाजाही में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, भागलपुर में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां बारिश होने के बाद घंटों जलजमाव बना रहता है जिससे लोगों को स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बाजार जाने में भी परेशानियां होती हैं। लेकिन इस पर ना तो नगर निगम मजबूत कदम उठा रही है और ना ही स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों की गतिविधि इस पर नजर डाल रही है, अब सवाल यह उठता है कि क्या भागलपुर शहर हर बारिश में इसी तरह टापू बना रहेगा? क्या सड़कों पर नालों का पानी इसी तरह बहता रहेगा ? बहरहाल यहां के लोग बारिश के बाद किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: