बिहार

सः प्रकाश सिंह बादल की याद में तख्त पटना साहिब पर अखण्ड पाठ रखा गया

पटना(न्यूज क्राइम 24): तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के द्वारा तख्त साहिब में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सः प्रकाष सिंह बादल की याद में श्री अखण्ड पाठ रखवाये गये हैं जिसकी समाप्ति 4 मई को होगी।

तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने जानकारी देते हुए बताया कि तख्त साहिब कमेटी के सभी सदस्यों एवं संगत के द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की याद में श्री अखण्ड पाठ रखवाया गया है। इस मौके पर कमेटी के सचिव हरबंस सिंह, कथा वाचक सतनाम सिंह, डा संतोख सिंह आगरा, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह, त्रिलोक सिंह निषाद मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

सः जगजोत सिंह सोही ने कहा कि सः प्रकाष सिंह ने अपना सारा जीवन पंथ के लिए न्यौछावर किया और उनकी सेवाओं के लिए उन्हें सदा याद रखा जाएगा आज वह भले ही हमारे बीच मे ना हों पर उनकी याद हमेषा रहेगी।

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

error: