झारखण्ड

खनन विभाग ने अवैध ढंग से ले जा रहे छह ट्रेक्टर पकड़ा

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): निरसा खनन विभाग के इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने पंडरा मोड़ से निरसा चौक के बीच चेकिंग लगा कर बालू से लदे छह ट्रेक्टर को जप्त कर निरसा थाने को आगे की करवाई हेतु सुपुर्द किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरा बैजरा नदी घाट से अवैध रूप से बालू उठाव कर ट्रैक्टर से ले जाने की सूचना पर खनन विभाग के निरीक्षक राहुल कुमार ने अपने टीम के साथ पंडरा मोड़ से निरसा चौक के बीच चेकिंग लगा कर बालू लदे छह ट्रेक्टर को जप्त कर निरसा थाने को सुपुर्द कर दिया । निरसा पुलिस ने खनन विभाग के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई कर रही है प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद नदी घाट से बालू उठाव का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है ,प्रतिदिन सैकड़ों मेट्रिक टन बालू की खपत निरसा विधानसभा क्षेत्र में होती है ,सरकारी भवन हो या प्राइवेट अवैध बालू से ही निर्माण कार्य हो रहे हैं । सरकार भी इस बात से इनकार नही कर सकती । दूसरी ओर नदी का सरकारी डाक अबतक नही होना समझ से पड़े है दूसरी ओर बेरोजगार युवक एनकेंन प्रकारेण ट्रेक्टर खरीद कर अपना जीविका चलाते थे ,परिवार का भरण पोषण करते थे उनके सामने जीवन मरण की समस्या उतपन्न हो गई । सरकार को इसको गम्भीरता से लेना चाहिये

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: