बिहार

संपतचक के चिपुरा में चिपुरा मुखिया सतीश कुमार ने बड़ा सा केक काटकर नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ मनाया नीतीश कुमार का जन्मदिन

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के चिपुरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 71 वें जन्मदिवस को संपतचक प्रखंड के चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में नेताओं व जदयू कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। सीएम के जन्मदिवस को लेकर बड़ा सा केक काटकर सभी लोगों का मुंह मीठा कराया गया। मुखिया सतीश कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में हर तबके का विकास हुआ । उन्होंने कहा कि संपतचक प्रखंड पहले टापू की तरह दिखता था आज संपतचक में हर गांव टोलों को सड़क स्कूल स्वास्थ्य केंद्र और बिजली सहित हर तरह के बुनियादी सुविधाओं को मुहैया कराया गया है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद संपतचक और पूरे बिहार में विकास की आंधी चल रही है। इस मौके पर कंडाप पंचायत के पूर्व मुखिया रंभू सिंह, संपतचक जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार संपतचक युवा जदयू नेता रॉकी कुमार ,प्रखंड आत्मा अध्यक्ष रामपाल सिंह चीपुरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चंदन कुमार विद्या महतो वार्ड सदस्य रंजय कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष निशांत कुमार और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने पांच थानों का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

21 वर्षीय युवक के लापता होने पर परिजनों ने लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

एम्स पटना ने ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के लिए बनाया देश का पहला क्रांतिकारी और बेहद हल्का उपकरण ‘सरज रिट्रैक्टर’

error: