बिहार

मॉर्निंग वॉक कर रहे एक सख्स को गोली मारकर हत्या

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): सुवे में अपराधियों का तांडव जारी है।अपराधी बेख़ौप होकर दिन दहाड़े आपराधिक घटना का अंजाम देने में जुटे है। ताजा मामला है।पटना सिटी अनुमंडल फतुहां थाना क्षेत्र के फतुहां चौक स्थित हाई स्कूल मैदान का,जहां अपराधियो ने मॉर्निंग वॉक कर रहे एक सख्स को गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक की पहचान नोहटा इलाके के रहने वाले शिव कुमार के रूप में किया है ।फतुहां थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है मृतक शिव कुमार प्रतिदिन मॉर्निक वॉक करने निकलते थे।जहां घात लगाए अपराधियो ने उस पर तावड़ तोड़ फायरिंग कर दी।गोली लगने से घायल शिव कुमार को आनन फानन में इलाज के लिए फतुहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे की तैयारी

भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने 12 चापाकल मरम्मत रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शेखपुरा में कार्यक्रम, महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित

error: