ताजा खबरेंपंजाब

गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने तथा परिवार पर हमला

अबोहर(शर्मा जी): सिविल अस्पताल में दाखिल गर्भवती नेहा पत्नी विनोद कुमार व उसका पति विनोद कुमार पुत्र सोहन लाल, कमला देवी पत्नी सोहन लाल, सोहन लाल पुत्र तारा चंद जो उपचार के लिए दाखिल है। उक्त निवासी गांव कंधवाला अमरकोट की ढाणी तुंबड़भन के रहने वाले हैं। नेहा ने बताया कि उनकी ढाणी में रहने वाले राय सिंह, प्रदीप सिंह, सुरेन्द्र कुमार पुत्रान मूडा राम वासी ढाीण तुंबडभन ने उन पर हमला किया है और उसके पति पर भी हमला किया है और उसके ससुर सोहन लाल पर डोंगों से वार किया है और उसके पति को घायल किया है। नेहा ने बताया कि वह गर्भवती है। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान उसके पेट में पल रहे बच्चे को चोटें लगी।

Advertisements
Ad 1

उपचार के लिए उसकी जेठानी पूजा रानी व रिश्तेदारों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। एसएमओ गगगनदीप सिंह की टीम ने उनकी देखभाल की, जिसके चलते उनका बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। नेहा ने बताया कि उसकी कमर में दर्द है। सोहन लाल ने बताया कि उस पर तीनों भाइयों ने डांगों से हमला किया है जिसके चलते उसके हाथ की हड्डी क्रेक हुई है। इस मामले में थाना बहाववाला के प्रभारी बलविन्द्र सिंह टोहरी के नेतृत्व मेें हैड कांस्टेबल बलकौर सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने ब्यान कलमबद्ध किए हैं। उन्होंने बताया कि एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

error: