बिहार

एम्स ने 100 करोड पूर्ण पर मनाया उत्सव, 20 स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): एम्स पटना में 21 अक्टूबर को सामुदायिक और परिवार चिकित्सा विभाग द्वारा 100 करोड लोगों के टीकाकरण करने के उपलक्ष्य में एक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया । यह आयोजन देश के 100 करोड़ लोगों को कोविड 19 की टीकाकरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के उपलक्ष्य में किया गया । उत्सव आयोजन का उदघाटन निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया । साथ ही उन्होंने टीकाकरण में शामिल 20 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक और परिवार चिकित्सा विभाग के डॉ संजय कुमार पांडे द्वारा किया गया । डा पांडे ने कहा कि लोगों को कोविड टीकाकरण एम्स पटना सहित देश के तमाम स्वास्थ्य कर्मियों का अहम योगदान है , जिसके वजह से आज सौ करोड का लक्ष्य पूरा हो सका है । साथ ही उन्होंने कहा कि एम्स पटना में कोविड 19 वैक्सीन के परीक्षण भी किया जो सफल रहा और सीवीसी के लाभार्थियों के टीकाकरण से अवगत कराया । इस कार्यक्रम में डीन डॉ उमेश कुमार भदानी ,डॉ संजीव कुमार, डॉ अनील कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ उतपल आनंद, डॉ हेमाली सिन्हा , डॉ प्रेम कुमार , डॉ विजय नायक सहित कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

जहानाबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा का आयोजन, एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

एम्स पटना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘दिल की सेहत’ पर जागरूकता कार्यक्रम

न कैनवास, न कागज…ढ़ाई किलो के नारियल पर मधुरेंद्र ने उकेरी पीएम की जन्मदिन की खास कलाकृति, कला से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश

error: