क्राइमबिहार

शीशा कारोबारी राजु जायसवाल की हत्या से लोगों में आक्रोश, कैंडिल मार्च निकाला

पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): चौक थाना क्षेत्र के चंमडोरिया इलाके के रहने वाले शीशा व्यवसायिक राजु जायसवाल की हत्या के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल छाया हुआ है. इसको लेकर व्यवसायिक संघ और परिजनों ने मिलकर उनके याद में पटना सिटी के चंमडोरिया इलाके से कैंडिल मार्च निकाला. जो चंमडोरिया मोड़ से प्रारंभ हो अशोक राजपथ होते शहीद भगत सिंह चौक पहुंचा, जहाँ लोगो ने कैंडिल जला कर उन्हें श्रधांजलि दी गई. साथ ही एक मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लये प्रार्थना कि. वहीं परिजनो ने प्रशासन से हत्यारे को फाँसी दिए जाने की मांग की. साथ ही चौक थाना के लापरवाह थानाध्यक्ष पर क़ानूनी करवाई किये जाने की भी मांग कर रहे है. गौरतलब है बीते 30 अगस्त को अपराधियो ने ईंट -पत्थर और चाकू से गोद कर शीशा व्यवसाय राजू जायसवाल की हत्या कर दि। जिसके बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रही है।

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा