बिहार

मंगल तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): शनिवार को अखिल भारतीय वैश्य समाज द्वारा पटना सिटी के मंगल तालाब स्थित मनोज कामलिया स्टेडियम में गाँधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वही इससे पहले गाँधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर तत्पश्चात मंगल तालाब में स्वच्छता अभियान चला कर गाँधी जी के स्वच्छ भारत स्वास्थ्य भारत के सपनों को साकार करने का सभी वैश्य समाज के साथियों ने संकल्प लिया. वहीं समाज के संस्थापक महासचिव विकास कुमार मौड़ीवाल ने कहा की महात्मा गाँधी वैश्य समाज से आते थे उनके त्याग और वलिदान से वैश्य समाज ही नहीं बल्कि पूरा भारत गौरवान्वित हैं।
साथ ही उन्होंने कहा की महात्मा गाँधी भारत के अकेले ऐसे नेता है जिनकी दुनिया के 84 देशों में मूर्तियां लगी है. वही स्वच्छता अभियान में समाज के अध्यक्ष डॉ० त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, शिव प्रसाद मोदी, सूजीत कसेरा, संजीव यादव, बी एन कपूर, भगवती प्रसाद मोदी, नवीन रस्तोगी, धर्मवीर कसेरा, जर्नादन अग्रवाल सहित समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

रामदेव महतो सभागार का होगा जीर्णोद्धार, परिसर में लगेगी रामदेव महतो व घसीटा राम की प्रतिमा

मिथिला चित्रकला के वैश्विक संवाहक टोकियो हासेगावा का पटना में सम्मान, ‘स्टोन म्यूजिक’ ने किया मंत्रमुग्ध

स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा क्रीड़ा ने आगामी कार्यक्रम घोषित की

error: