क्राइमबिहार

भीम सिंह हत्याकांड में नामजद सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

बिहटा(आनंद मोहन): भीम सिंह हत्याकांड में मृतक के भाई अर्जुन प्रसाद के लिखित आवेदन पर गांव के ही नामजद अशोक कुमार सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसका बिहटा थाना कांड संख्या 724/21 दर्ज की गई है। इसका अनुसंधानकर्ता बनारसी चौधरी को बनाया गया है। गौरतलब है कि बिहटा में अवैध संबंध और लेनदेन के शक के आधार पर बिजनेस पार्टनर पर अपने ही पार्टनर को घर से बुला कर चाकू से गोदकर हत्या करवाने का आरोप है। बीते शनिवार की देर रात में बिहटा थाना क्षेत्र के आनन्दपुर में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि मृतक व्यक्ति की उसके बिजनेस पार्टनर की पत्नी से अवैध संबंध थे। शक के आधार पर बिजनेस पार्टनर ने ही अपने पार्टनर को घर से बुलाकर हत्या करवा दी। यही नहीं शव को सड़क किनारे फेंक कर अपराधी फरार हो गया। मृतक की पहचान भोजपुर के सेमरा गांव निवासी 45 वर्षीय भीम सिंह यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि भीम सिंह यादव बीते रात को दानापुर स्टेशन से अपने पाटर्नर अशोक कुमार को लाने गए हुए थे और रिश्तेदार को लेकर आनंदपुर बांध के रास्ते से होते हुए अपने घर भोजपुर के सेमरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान बांध पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने भीम को रोका और भीम सिंह यादव के साथ मारपीट और नोक झोंक करने लगे। इसी दौरान एक अपराधी ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इधर मृतक के साथ में बाइक पर बैठे उसके पार्टनर अशोक कुमार मौके का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकला और पास के ही गांव में छिप गया। भीम सिंह यादव जब विरोध करने लगा तब अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियारों से शरीर पर कई बार हमला किया और हत्या कर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में बिहटा थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने कहा कि गिरफ्तार अशोक कुमार से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कटिहार में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जिला स्तरीय अभिसरण समन्वय समिति सह जिला पोषण समिति की बैठक

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्वलित कर किया नमन

error: