फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना के बेउर इलाके में एक गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है । घटना प्रकाश में आते हैं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है । घटना के बाद बेगूर इलाके के पकड़ी गांव में दहशत का माहौल बना है । कोई भी व्यक्ति इस मामले में कुछ भी बताने से हिचक रहा है । घटना के बारे में आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पथरी गांव के नजदीक भारत पेट्रोलियम डिपो के अप अपोजिट साइड में सोनू कुमार अपने पूरे परिवार के साथ रहता है । आसपास के लोगों ने बताया कि लगभग 1 वर्ष पूर्व सोनू की शादी हुई थी । वह पटना के एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के रूप में काम करता है । घर में अति आवश्यक कार्य होने के कारण परिवार के कुछ पुरुष व्यक्ति घर से बाहर गए हुए थे । इसी क्रम में सोनू की पत्नी जो कि 6 महीने की गर्भवती बताई जा रही है खाना खाने के बाद रात्रि लगभग 10:00 बजे के आसपास वह अपने घर के नजदीक टहलने निकली । इसी क्रम में पास के कुछ युवकों ने महिला को अकेली पाकर उसे जबरन उठाकर ले गया । सूत्र बताते हैं कि गधे महिला को उठाकर ले जाने के बाद वह सभी अपराधी नजदीक के सुनसान जगह पर स्थित एक विद्यालय में ले जाकर बारी बारी से चार से पांच की संख्या में रहे युवकों ने उसके साथ गैंग रेप किया.
महिला चीखती चिल्लाती रही लेकिन उन वहशी दरिंदों के सामने महिला के चीखने चिल्लाने और विनतो का कोई असर नहीं हुआ । रात्रि 10:00 बजे से लगभग दो बजे रात्रि तक वहशी दरिंदों ने महिला के साथ अपनी दरिंदगी करते रहें और महिला की एक न सुनी । दूसरी तरफ महिला के घर पर नहीं पहुंचने के कारण घर पर उनकी साथ परेशान हो गई और आसपास के लोगों के सहयोग से खोजबीन करने निकली तो बदहवा की की हालत में महिला को घर के नजदीक एक विद्यालय में पढ़ा हुआ पाया । घटना की सूचना परिवार के लोगों ने स्थानीय थाना को दी । सूचना मिलते ही महिला थाना के पदाधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है । मामला अति संवेदनशील होने के कारण पुलिस के पदाधिकारी या फिर परिवार के लोग इस मामले में तीन भर बात को टालते रहे । रविवार की शाम महिला थाना में प्राथमिकी के बाद थाना की पदाधिकारी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार होने की बात बताई है।
