बिहार

कल भारत बन्द के समर्थन मे मशाल जुलूस निकाला गया

पटना(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): किसान विरोधी कृषि विधेयक के खिलाफ नौ महीने से चल रहे आन्दोलन के समर्थन में कल यानी 27 सितम्बर को भारत बन्द का आयोजन किसान संगठनो के द्वारा किया गया है. बन्द का समर्थन केन्द्रिय श्रमिक संगठनो के साथ ही वांमदलो सहित अन्य संगठन ने भी किया है. बन्द के समर्थन में आज बिहार राज्य किसान सभा सहित अन्य किसान संगठन, केन्द्रिय ट्रेड युनियन के विभिन्न घटकों नें मशाल जुलुस निकाला. मशाल जुलुस शाम छह बजे जीपीओ गोलम्बर से निकलकर बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचा, जहां एक सभा हुई जिसे ऐटक के कार्यकारी महासचिव गजनफ़र नवाब, बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष रामधार सिन्ह, बिहार लोकल बौडीज एम्प्लोयेएज फेडरेशन के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार, पटना नगर निगम कर्मियो के नेता मँगल पासवान, निर्माण मजदूर के नेता प्रमोद नन्दन, सिटू के गणेश प्रसाद सिंह, ऐक्टू के अर एन ठाकुर, यूटीयूसी के सुर्यंकर जितेंद्र, सर्वहारा के राधेश्याम आदि ने सम्बोधित किया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की पहल : गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित

मुखिया सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

कोरियन भाषा प्रशिक्षण से खुलेगा बिहार के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार : सचिव, डॉ. कौशल किशोर

error: