बिहार

डिवाइडर से टकराई कार, मची अफरा-तफरी!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24 टीम): शनिवार की देर शाम चौक थाना क्षेत्र के चौकशिकारपुर पुलिस चौकी के पास एक सफेद रंग की कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई. जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, देखते ही देखते कार के चारों तरफ भीड़ एकत्रित हो गई. जहां आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. वहीं इस दुर्घटना की जानकारी चौक थाना की पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया. कार आगे से क्षतिग्रस्त हुआ, हालांकि ख़बर लिखे जाने तक किसी के घायल होने की सूचना नही है. वहीं दूसरी तरफ इस दुर्घटना से यातायात बाधित रहा।

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा