ताजा खबरें

सना रामचंद गुलवानी: पाकिस्तान में पहली बार हिंदू लड़की प्रशासनिक सेवा के लिए चुनी गई

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार कोई हिंदू लड़की मुल्क के सबसे मुश्किल एग्जाम को पास करने में कामयाब हो गई है। 27 साल की डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी ने सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेस (CSS) की परीक्षा को मई में ही क्लियर कर लिया था, लेकिन अब उनकी नियुक्ति पर भी मुहर लग गई है.

पाकिस्तान में यह एग्जाम सबसे मुश्किल माना जाता है और इसके जरिए ही वहां प्रशासनिक सेवाओं यानी एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस में नियुक्तियां होती हैं। इसे आप भारत के सिविल सर्विसेस एग्जाम की तरह मान सकते हैं, जिसे यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन आयोजित करता है.

Advertisements
Ad 1

कामयाबी बेहद कठिन
CSS एग्जाम को बेहद कठिन माना जाता है। इसमें इस साल कुल 2% कैंडिडेट्स ही कामयाबी हासिल कर पाए हैं। सना के मामले में सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इसे पहले अटैम्प्ट में ही क्रैक कर लिया. सना मूल रूप से शिकारपुर की रहने वाली हैं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सना ने सिंध प्रांत की रूरल सीट से इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। यह सीट पाकिस्तान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेट के अंतर्गत आती है।

Related posts

पटना के चौक-शिकारपुर ओवरब्रिज पर खतरनाक स्टंट, लहरिया कट बाइकिंग का वीडियो वायरल

महावीर मंदिर की बड़ी पहल: स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

पटना में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को दबोचा

error: