क्राइमबिहार

पटना में जिम ट्रेनर को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज!

[Edited By: Robin Raj]

पटना(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24 टीम): राजधानी में अपराध का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, दिनदहाड़े अपराधी गोली मारकर फरार हो जा रहे है, एक ऐसा ही दृश्य एक बार फिर राजधानी पटना में देखने को मिल रहा है, मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के बुद्ध मूर्ति इलाके की है, जहां  शनिवार की सुबह अपराधियों ने एक जिम ट्रेनर को गोलियों से भून डाला. अपराधियों ने उसे 5 गोली मारी. ट्रेनर का नाम विक्रम सिंह बताया जाता है. वहीं ट्रेनर को गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां उसे आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. गोलियों को निकालने के लिए डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे है.

Advertisements
Ad 1

वहीं वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. दूसरी तरफ जानकारी मिलते ही कदमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने की कोशिशों में पुलिस लगी है. अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है.

विक्रम सिंह और उसका परिवार मूल रूप से बांका जिला का रहने वाला है. वारदात स्थल से कुछ दूरी पर ही उसका घर है, वहां किराए के मकान में परिवार रहता है. सुबह 25 वर्षीय विक्रम अपने घर से जिम जाने के लिए स्कूटी से निकला था. जहां पहले से ही घाट लगाए हथियार से लैस तीन अपराधी खड़े थे. जैसे ही स्कूटी सवार विक्रम उनके नजदीक आया अपराधियों ने पिस्टल निकालकर बैक टू बैक गोली चलानी शुरू कर दी. गोली लगते ही विक्रम वहीं गिर गया, जबकि अपराधी बड़े आराम से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: