उत्तरप्रदेश

नगर पंचायत में जगह जगह हुआ जल जमाव

रतसर(सजंय कुमार तिवारी): बलिया बरसात शुरू होने के बाद से नगरपंचायत में जगह – जगह हुआ जलजमाव की सुचना पाते ही बुधवार की शाम सदर उपजिलाधिकारी जुनेद अहमद पहुँचे और कस्बे के जामा मस्जिद से कर्बला की सड़क जाती है जो दलित बस्ती , कलुहाडा ,हरिब्रहम स्थान होते हुए भटवलिया कस्बा में जलमग्न को देखते हुवे खेते को हकिकत जानने के साथ ही बरसात के पानी के निकास के लिए ईश्वर के पोखरा के नाले और बजरंग चौक नहर और जाम नाले को भी निरीक्षण किया। मौके की स्थिति का जायजा लेने के बाद लोगो को जल्द ही पानी निकासी का आश्वासन दिया। मौके पर किसान फोर्स के नेता अखिलेश सिंह, श्रीनिवास यादव,संजय सिंह,नथुनी सिंह,संजय सिंह,अशोक पांडेय, हरिनारायण सिंह, गोरख यादव, छोटेलाल यादव, देवेंद्र यादव, बीरबल यादव, अच्छेलाल यादव,मुन्नासिंह ,बिरेन्द्र राम ,मनोज शर्मा ,शिवशंकर राजभर, संतोष कुमार, हरिहर प्रसाद, रविशंकर श्रीवास्तव, वीरेंद्र राम ,मैनुद्दीन अहमद, सत्यनारायण यादव, बब्बन चौहान, मुलायम यादव सहित अन्य लोग रहे।

Related posts

जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय राकेश कुमार सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों भावभीनी विदाई

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद

गांव में घाघरा नदी के कटान से इलाकाई लोगों में दहशत