उत्तरप्रदेश

बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत

भरौली(सजंय कुमार तिवारी): दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहाते समय डूबने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। नितीश ठाकुर पुत्र स्व जंगबहादुर ठाकुर निवासी ग्राम बघौना, थाना नरही अपने डेरे पर गया था। वहाँ गंगा में आई बाढ़ का पानी पहुचा हुआ है। शुबह लगभग 11 बजे उसके दो तीन दोस्त आ गए और वहीं बाढ़ के पानी में नहाने लगे, अचानक नितीश गहरे पानी में डूबने लगा, साथ नहा रहे दोस्तों ने हल्ला किया तो लोग पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. घटना स्थल पर चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार ने पहुँच कर पंचायतनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजवा दिया।

Related posts

यूट्यूबर पत्रकार मामले में थाना अध्यक्ष पर गिरा गाज एसपी शुभांक मिश्रा ने लिया एक्शन

हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने यमुना प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपा

एक पैर से दिव्यांग बच्ची के हौसले के आगे जिला प्रशासन को भी झुकना पड़ा

error: