उत्तरप्रदेश

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पंचायत भवन का भूमिपूजन

बलिया(संजय कुमार तिवारी): ब्लॉक के ग्राम सभा चाँदपुर के महाकरपुर में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया।इसके लिए सोमवार को पंडित मार्कण्डेय पांडेय द्वारा पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा भूमि पूजन कराया।पूजन का संकल्प गांव के प्रबुद्ध नागरिक सेवानिवृत प्रधानाध्यापक राजनारायण पांडेय ने लिया।समाजसेवी डीएन पांडेय ने पताका स्थापित किया।ग्राम प्रधान कनक पांडेय ने बताया कि दो हजार एक्सक़वाईर फीट में बनाए जाने वाले पंचायत भवन में चार कमरे,एक मीटिंग हॉल, महिला पुरुष के लिए अलग अलग शौचालय तथा बाउंड्रीवाल निर्मित होगा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित पांडेय,सचिव अजय यादव,राजेश कुमार,राजकुमार राम, अनिल दास,विजय पांडेय,राकेश मिस्त्री सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related posts

एक पैर से दिव्यांग बच्ची के हौसले के आगे जिला प्रशासन को भी झुकना पड़ा

बच्ची एक पैर से 400 मीटर के स्कूल के सपने को नाप रही है

वैशाली में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, आम लोगों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

error: