बिहार

हथियारों की खेप, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ दो गिरफ्तार

गुरुग्राम, सुशीला देवी : पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 8 देशी पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियारों की खेप मध्य प्रदेश से बस के जरिए गुरुग्राम लेकर पहुंचे थे और इन्हें दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने की योजना थी।

पुलिस उपायुक्त अपराध नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के दुर्गेश और नरेंद्र उर्फ नरेन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 1 नवंबर को सोहना-गुरुग्राम रोड पर जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी के नजदीक से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर को सेक्टर-112 बजघेड़ा से दीपक और राहुल को 5 अवैध पिस्टल व 11 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क तक पहुंची। जांच में सामने आया कि दुर्गेश और नरेंद्र पहले भी दीपक व राहुल को हथियार सप्लाई कर चुके थे।

आरोपियों ने पूछताछ में करीब चार साल से इस धंधे में शामिल होने और प्रत्येक हथियार की सप्लाई पर 7 हजार रुपये कमीशन मिलने की बात बताई। अब तक मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और कुल 13 पिस्टल व 27 मैगजीन बरामद हुई हैं। पुलिस मुख्य सप्लायर और हथियार बनाने के ठिकाने का पता लगाने में जुटी है।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!