बिहार

शांति समिति की बैठक, बकरा ईद की नवाज घर में ही पढ़ें : बीडीओ नरपतगंज

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना परिसर में सोमवार को आगामी बकरा ईद को लेकर थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह नरपतगंज के मौजूदगी में थाना क्षेत्र के गण्यमान्य ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों ने शांति समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आप सभी घर में ही रहकर बकरा ईद का नमाज अदा करें क्योंकि कोरोना अभी तक समाप्त नहीं हुआ है। साथ ही एक दूसरे से हाथ ना मिलाएं एवं गला भी ना मिले। आपसी भाईचारा के साथ यह पर्व मनावे। अफवाह से बचें, अफवाह फैलाने वाले लोगों पर भी नजर रखें। वहीं थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी ने कहा की थाना क्षेत्र के सभी लोगों से मेरा अपील है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखें और शांतिपूर्वक बकरा ईद पर्व को मनावे।
इस मौके पर बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों में विनोद यादव, काशीम हुसैन, अरुण यादव, जाफर हुसैन, तमन्ना राज, असलम अंसारी, डॉ०शाहनवाज, मंटू यादव, अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

संवैधानिक संस्थाओं का मोदी अमित शाह दुरुपयोग करके भाजपा के प्रकोष्ठ के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है : नेता प्रतिपक्ष

वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा धूमधाम से मनाई गई

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

error: