उत्तरप्रदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव, डीएम ने नियुक्त किये दो मजिस्ट्रेट

बलिया(संजय कुमार तिवारी): जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अदिति सिंह ने बताया कि अध्यक्ष, जिला पंचायत सामान्य निर्वाचन -2021 के लिए 03 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान तथा अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना का कार्य जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए दो मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. इसमें उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह कलेक्ट्रेट मेन गेट नंबर वन पर शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड सर्वेश कुमार यादव जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष के बाहर चैनल गेट एवं मतदान परिसर में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पति ने नहीं मानी बात तो बेटी संग गहरे कुएं में कूदी पत्नी

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद

error: