उत्तरप्रदेश

छात्राओं के लिए बड़ी पहल : 18 वर्ष की आयु और कक्षा 9 पास करने वाली पात्र बालिकाओं को मिलेगा लैपटॉप

रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : महिला कल्याण विभाग की ओर से बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण योजना का प्रावधान किया गया है। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली 18 वर्ष की आयु की बालिकाओं, जिन्होंने कक्षा 9 उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें लैपटॉप उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना, तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना और उनकी पढ़ाई को और बेहतर बनाना है। जिलाधिकारी ने योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। महिला कल्याण विभाग की इस पहल से बालिकाओं को डिजिटल शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Related posts

हरिहर मंदिर ट्रस्ट के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों का ट्रस्ट ने किया खंडन

जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय राकेश कुमार सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों भावभीनी विदाई

अरनब तूफान से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद