उत्तरप्रदेश

प्रतिरोधक क्षमता की जांच हेतु सैम्पलिंग शुरू

बलिया(संजय कुमार तिवारी): भारत सरकार के निर्देश पर शरीर में प्रतिरोधक क्षमता की जांच हेतु रविवार को ब्लड सैम्पलिंग कराने का कार्य किया गया। नेतृत्व कर रहे सीएचसी सीयर के प्रभारी अधीक्षक डा0 साजिद अंसारी ने कहा कि कोरोना सहित अन्य बीमारियों से मुकाबला करने में किसकी कितनी प्रतिरोधक क्षमता है, इसकी जांच के लिए सैम्पलिंग का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम शुरु कर दी है। उन्होने बताया कि किसी भी एक ग्राम व एक बाजार के वार्डो में केवल 24 लोगों की सैम्पलिंग करायी जा रही है। इसमें किसी भी एक क्षेत्र से 5 से 17 वर्ष के बीच 8 बच्चे, 18 प्लस में 8 पुरुष व 8 महिला की सैम्पलिंग कराई जा रही है. उन्होने कहा कि एक दिन पूर्व शनिवार को ग्राम शाहपुर टिटिंहा, भुजैनी व पूरा में सैम्पलिंग का कार्य हो चुका है।

Related posts

जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया

एसटीएफ और स्वाट टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार!

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की सखियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

error: