बिहार

एम्स में कोरोना से एक भी मौत नहीं, एम्स के चार रेजिडेंट डॉक्टर्स व चार नर्स को हुआ कोरोना!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में बुधवार को 1 भी व्यक्ति की कोरोना से मौत का मामले सामने नहीं आया है जबकि 9 कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है । इसके अलावा इनमे पटना एम्स में कुल 116 मरीजो की जांच का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है । इनमें एम्स के चार रेजिडेंट डॉक्टर्स व चार नर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे एम्स में हड़कम्प मचा हुआ है। एक साथ एम्स के आठ आठ लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं जिससे एम्स प्रशासन भी चिंतित है. वहीं एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 9 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है । जिसमे लोहिया नगर, ककडबाग, बुद्धा कालेानी, बेली रोड, दानापुर के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 3 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं 235 लोगों ने कोरोना का वैक्सीन लिया है. साथ ही साथ एम्स के चार रेसिडेंट डाक्टर और 4 नर्स भी कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: