ताजा खबरेंबिहार

किसानों के समर्थन में बिहारभर में बनी मानव श्रृंखला, बुद्ध स्मृति पार्क के पास श्रृंखला में शामिल हुए तेजस्वी

पटना: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए बिहारभर में आज महागठबंधन ने मानव श्रृंखला बनाई गई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुद्ध स्मृति पार्क के पास मानव श्रृंखला में शामिल हुए. इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने सड़क किनारे एकत्रित होकर मानव श्रृंखला बनाई. इस दौरान लाल झंड़ा हाथों में लिए पटना के डाकबंगला चौराहा पर बड़ी संख्या में वाम दल के कार्यकर्ता खड़े दिखे. कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए लोगों को बिना हाथ पकड़े दो गज की दूरी पर खड़े रहने की सलाह दी गई है.

मानव श्रृंखला में मौजूद तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के लोग किसानों के संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार पूंजी पतियों के साथ है. उन्होंने कहा कि बिहार में 2006 से ही किसानो की हक मारी हो रही है. तेजस्वी बोले काले कानूनों की वापसी तक संघर्ष जारी रहेगा।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा