बिहार

जैन मंदिर प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर त्रिदिवसीय महोत्सव का शुभारंभ

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बाड़े की गली स्थित श्री पाटलिपुत्र विशालनाथ स्वामी जैन मंदिर के द्वितीय प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर रविवार को त्रिदिवसीय महोत्सव की शुरुआत भक्तिमय वातावरण में हुआ. इस अवसर पर जैन श्रद्धालुओं ने प्रातः विधि विधान पूर्वक धार्मिक अनुष्ठान विशालनाथ स्वामी मंदिर में सिद्ध चक्र महापूजन, नवकारशी, अठारह अभिषेक, सत्तर भेदी पूजा श्रद्धापूर्वक कर भगवान की आराधना की. आयोजन में श्रद्धालुओं ने भजन, भक्ति नृत्य के साथ महाआरती किया. इस अवसर पर मुकेश जैन, पारश जैन, सूरज, प्रदीप जैन, अमरनाथ जैन, जयंती मेहता, अशोक मेहता, दिनेश मेहता, भाविन जैन, अंजलि जैन, सूरज वेद सहित अन्य सदस्य एवम सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

Related posts

अटल कैंटीन केवल भोजन की व्यवस्था बल्कि जरूरतमंदों के सेवा : हिनू महाजन

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव जय बहादुर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

कौमुदी महोत्सव पटना साहिब का सांस्कृतिक विरासत