उत्तरप्रदेश

भूमाफियाओं के दबंगई से परेशान द्विव्यांग दमपत्ति!

WaterMark 2021 01 07 12 39 36

बलिया(संजय कुमार तिवारी): बांसडीह थाना अंतर्गत गांव बरियारपुर के रहने वाले एक ऐसा द्विव्यांग दम्पत्ति जो भूमाफियाओं के दबंगई से त्रस्त हो कर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। आरोप है कि पिछले पांच पुस्तो से जिस डीह की जमीन पर रहते है उसे गांव के कुछ भूमाफिया अपनी दबंगई से कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। कलेक्ट्रेट में जमीन पर रेंगती यह महिला द्विव्यांग चंद्रावती है जो अपने द्विव्यांग पति के साथ जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाने आयी है कि साहब हमे हमारी जमीन से वंचित होने से बचा लो। महिला की माने तो जो राशन सरकार के द्वारा मिलता है उससे जीविका चलती है। जिस जमीन पर कई दशकों से हमारा कब्जा है वो दबंग हमसे छीनना चाहते है। पीड़ित द्विव्यांग दम्पत्ति के पड़ोसी युवक ने बताया कि इनकी जमीन पर दबंग कब्जा करना चाहते है जिस पर 5 पुस्तो से ये लोग रहते है। इस मामले में एसडीएम के कार्यशैली पर भी सवाल उठाया वही इस मामले में कुछ राजनैतिक लोगो के सह पर द्विव्यांग दमपत्ति को परेशान करने का आरोप लगाया।

Related posts

घर में अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

कपड़े के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग

भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस गन्ने से भरे ट्राले से टकराई, चार लोगों की मौत!