बिहार

फारबिसगंज अवर निबंधन कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई 78 वां स्वतंत्रता दिवस

20240815 195949

अररिया, रंजीत ठाकुर   78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। वहीं फारबिसगंज अवर निबंधन कार्यालय में 11:10 पर तिरंगे को सलामी दिया गया अवर निबंधन पदाधिकारी आलोक रंजन के द्वारा झंडातोलन किया गया। वहीं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रीय गान जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता गाते हुए माता की जय, वंदे मातरम, का उद्घोष करते हुए देश के कई शहिद वीर योद्धाओं को याद किया गया ।

जबकि झंडे को सलामी देने पहुंचे चीफ गेस्ट फारबिसगंज एसडीओ शैलजा पांडे, डीएसपी मुकेश कुमार शाह, मौके पर उपस्थित हिंदू हृदय सम्राट बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, जागरण कल्याण भारती के संस्थापक संजय शर्मा, चंचल सिन्हा सहित अवर निबंधन कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं मोहरील मौजूद थे ।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!