क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी में स्वतंत्रता दिवस के दिन युवक की हत्या

पटनासिटी, रॉबीन राज। राजधानी पटना में स्वतंत्रता दिवस के दिन युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। अज्ञात अपराधियों द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या की गई  और मौके से अपराधी फरार हो गए। वहीं हत्या मामले में पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा हैं की गुरुवार की देर शाम सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पत्थर की मस्जिद के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया गया हैं। मृतक युवक की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय के रूप में की गई हैं।

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिटी एएसपी शरथ आरएस ने बताया की हत्या की सूचना के बाद पुलिस टीम पहुंची हैं और FSL टीम को भी बुलाया गया हैं। आसपास में लगे CCTV कैमरे की भी जांच की जा रही हैं। हत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही हैं।

Related posts

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

error: