बिहार

महावीर आरोग्य संस्थान में अब रात 9 बजे तक होगी पैथोलॉजिकल जांच

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के महावीर आरोग्य संस्थान में भर्ती मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैथोलॉजी विभाग की जांच सेवा का समय बढ़ा दिया गया है। अब संस्थान में पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार इस नई व्यवस्था से भर्ती मरीजों की जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध हो रही है, जिससे चिकित्सकों को त्वरित इलाज करने में काफी सहूलियत मिल रही है। इसका लाभ यह हो रहा है कि मरीज कम समय में स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।

बताया गया कि संस्थान की स्थापना काल से अब तक पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा केवल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही उपलब्ध थी। समय विस्तार के बाद मरीजों एवं उनके परिजनों में संतोष देखा जा रहा है और वे संस्थान प्रबंधन के प्रति आभार जता रहे हैं। संस्थान के निदेशक आरबीपी यादव ने कहा कि महावीर आरोग्य संस्थान मध्यमवर्गीय एवं निर्धन मरीजों को न्यूनतम शुल्क पर उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा कर रहा।

Related posts

धमदाहा अनुमंडल अस्पताल के औचक निरीक्षण में मिलीं भारी कमियां, सिविल सर्जन व प्रशासन को लगी सख्त फटकार

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर पटना जिले के सभी प्रखंडों में होगा पुतला दहन, 8 अक्टूबर को लोक भवन मार्च

सहयोग शिविर एवं सहयोग पोर्टल पर आम जनता से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्रभावी निष्पादन करें : डीएम

error: