बिहार

एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 25 लोगों ने कोरोना को हराया

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में मंगलवार को पटना के 3 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 29 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक शास्त्रीनगर कि 39 वर्षीय जोली धर, कंकड़बाग कि 74 वर्षीय इंद्रा प्रसाद जबकि खगौल कि 58 वर्षीय बसंती सिंह कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 29 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के सबसे ज्यादा 19 लोगो समेत नालंदा, गया, वैशाली, औरंगाबाद, भागलपुर, मधुबनी समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 25 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं मंगलवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 257 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा